दुबई में रहने वाले भारतीय ने जीता दुबई ड्यूटी फ्री ड्रॉ

दुबई। बहरीन में रहनेवाले भारतीय मूल के सुनील कथूरिया ने दुबई का ड्यूटी फ्री ड्रॉ जीतकर 1 मिलियन डॉलर की धनराशि अपने नाम कर ली।

भारत के मूल निवासी सुनील कथूरिया अपने परिवार की दूसरी पीढ़ी के साथ दुबई में रह रहे हैं। उन्हें दुबई गए हुए 12-15 साल हो गए हैं। उन्होंने 17 अक्टूबर को डीडीएफ मिलेनियम का ऑनलाइन टिकट खरीदा था। उन्होंने ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर की धनराशि अपने नाम कर ली है। सुनील यह धनराशि जीतने वाले 170वें भारतीय हैं। उन्होंने कहा कि वह इस धनराशि को अच्छे काम में लगाएंगे, कुछ दान करेंगे और एक घर भी खरीदेंगे।

डीडीएफ के ऑर्गेनाइजर्स के अनुसार इस ड्रॉ के टिकट खरीदने वाले लोगों में सबसे अधिक भारतीय हैं।

Related Articles

Back to top button