भव्य तरीके से मनाया जाएगा 87 वां वायु सेना दिवस, कुछ ऐसी होंगी तैयारियां

8 अक्टूबर को 87वा भारतीय वायुसेना दिवस को मनाने की तैयारियां चल रही हैं। इस साल भारतीय वायुसेना दिवस हिंडन एयरबेस पर भव्य तरीके से मनाया जाएगा। समारोह में फ्लाई पास्ट में वायुसेना के कुल 67 विमान भाग लेंगे। इसमें 54 विमान ऑपरेशनल होंगे। बता दें कि पहला भारतीय वायुसेना दिवस 8 अक्टूबर 1932 को मनाया गया था।

इस साल भारतीय वायुसेना दिवस में वायुसेना के इनमे 54 विमान ऑपरेशनल के साथ ही 8 अलग अलग बेस से 13 स्टैंडबाई विमान शामिल होंगे। इनमे 3 विंटेज ऐसी, 20 हेलीकाप्टर, 9 ट्रेनर विमान होंगे। इसके अलावा समारोह में 26 फाइटर और 9 ट्रांसपोर्ट विमान भी शामिल होंगे। कुल मिलाकर भारतीय वायुसेना दिवस पर 67 विमान भाग लेंगे। भारतीय वायुसेना दिवस हिंडन एयरबेस पर भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

87 सालों से भारतीय एयरबेस की शान बढ़ा रही भारतीय वायुसेना

गौरतलब है कि पहला भारतीय वायुसेना दिवस 8 अक्टूबर 1932 को मनाया गया था। इसी दिन भारतीय वायुसेना की आधिकारिक रूप से स्थापना हुई थी। 2018 की रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय वायुसेना में 170,000 कर्मी कार्यरत हैं। आज़ादी के बाद से भारतीय वायुसेना ने लगभग हर मौके पर भारत की आन बचाते हुए शान बढ़ाई है। कारगिल जंग के दौरान भी भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना ने साथ में तालमेल कर विजय हासिल की थी। बालाकोट एयरस्ट्राइक में भी भारतीय वायुसेना की प्रमुख भूमिका थी।

Related Articles

Back to top button