भारतीय सेना ने कोरोना वॉरियर्स का किया स्वागत, वायुसेना ने दिल्ली के LNJP अस्पताल पर की पुष्प वर्षा

देश के वह जवान जो सरहद पर खड़े होकर देश की रक्षा करते हैं। घुसपैठियों को देश में घुसने नहीं देते, आतंकवादियों को रोकते हैं। वहीं दूसरी तरफ देश के वह वॉरियर जो लोगों की जान बचा रहे हैं। आज पूरे भारत में भारतीय सेना ने कोरोना वॉरियर्स पर फूल बरसा कर सभी डॉक्टर, नर्स, अस्पताल कर्मचारी और वह सब लोग जो कोरोनावायरस जैसी घातक बीमारी से सबसे नजदीक से लड़ रहे हैं उनका धन्यवाद किया। सभी कोरोना वॉरियर्स का आज बहुत स्वागत और उत्साहवर्धन किया गया।

ऐसे में आज दिल्ली में भी भारतीय वायु सेना ने बहुत अच्छा काम किया। दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के नोडल ऑफिसर ने कहा कि भारतीय वायुसेना बहुत अच्छा काम कर रही है। हमारा जो सम्मान किया गया है इसके हम आभारी हैं। ऐसा लग रहा है जैसे हम कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को जीत गए हों। ये हमारे हौंसले को बढ़ाएगा।

वहीं कोरोना वॉरियर का कहना है कि ये हमारे लिए गर्व की बात है क्योंकि राष्ट्र के लिए वो भी लड़ते हैं और राष्ट्र के लिए हम भी लड़ रहे हैं लेकिन वो हमारा सम्मान कर रहे हैं तो हम उन्हें सल्यूट करते हैं।

भारतीय वायु सेना द्वारा अस्पताल पर फूल बरसाए गए सभी अस्पताल के कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स का स्वागत और उत्साहवर्धन किया गया। इससे इन सभी कोरोनावायरस में एक अलग तरीके का विश्वास देखा गया। जहां पूरा देश आज कोरोनावायरस से डरकर जी रहा है। वह डर आज नहीं दिखा। भारतीय सेना ने ना सिर्फ इन कोरोनावायरस का उत्साह वर्धन किया है बल्कि देश के हर एक नागरिक को आज गर्व महसूस कराया है।

Related Articles

Back to top button