उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले भारत सरकार एयर इंडिया की मदद करने की स्थिति में नहीं

भारत के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरदीप सिंह पुरी ने वंदे भारत मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि अब तक इस मिशन के तहत 2 लाख 80 हजार भारतीयों को स्वदेश वापस लाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्वदेश लाए जाने वाले लोगों में बड़ी संख्या पश्चिमी एशिया में रह रहे भारतीयों की है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि यूएई से बड़ी संख्या में लोग वापस लाए गए हैं जबकि अमेरिका से अब तक 30000 लोगों को वापस लाया गया। अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट की दोबारा शुरुआत पर मंत्री ने कहा कि कुछ देशों के साथ रूट को लेकर बातचीत फाइनल हो चुकी है जबकि कुछ अन्य देशों के साथ बातचीत अभी जारी है। भारत में सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पर इस समय प्रतिबंध लगा रखा है इसे लेकर यूएई और अमेरिका जैसे देशों में नाराजगी भी जाहिर की है। पुरी ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन कोविड-19 से पहले वाली स्थिति में नहीं आ जाता तब तक एयर बबल्स के जरिए ही 2 देशों के बीच यात्रा का विकल्प सही है हम उसी की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि नागरिक उड्डयन मंत्री ने यह भी बताया है कि भारत सरकार एयर इंडिया की मदद करने की स्थिति में नहीं है। बता दें कि बुधवार के दिन खबर थी कि एयर इंडिया बोर्ड अपने कर्मचारियों को 5 साल तक की लंबी छुट्टी पर भेजने का काम कर सकता है। इस समय उन्हें वेतन भी नहीं दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button