भारत-चीन के बीच फिर बढ़ी नजदीकियां, दिल्ली-बीजिंग डायरेक्ट फ्लाइट जल्द शुरू

भारत-चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट सेवा फिर शुरू होने जा रही है नई दिल्ली और बीजिंग के बीच यात्रा होगी आसान ट्रेड, टूरिज्म और रिश्तों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

Indo/china: भारत और चीन के बीच यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जल्द ही राजधानी से राजधानी तक सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है। भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता Yu Jing ने बताया कि Air China नई दिल्ली और Beijing के बीच डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस बहाल करने की तैयारी में है। इससे पहले हाल ही में नई दिल्ली और Shanghai के बीच भी सीधी उड़ान शुरू की गई थी।

शंघाई-नई दिल्ली फ्लाइट की वापसी

1 फरवरी को Air India ने शंघाई से नई दिल्ली के लिए अपनी पहली फ्लाइट ऑपरेट की थी, जिसमें करीब 230 यात्री सवार थे। लगभग 6 साल बाद दोनों देशों के इन बड़े शहरों के बीच सीधी उड़ान फिर से शुरू हुई। इसके अलावा IndiGo भी जल्द चीन के लिए अपनी सर्विस शुरू करने की तैयारी में है, जिससे यात्रियों और व्यापारियों दोनों को फायदा मिलेगा।

Indo/china: ट्रेड और टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्ली और बीजिंग के बीच यह सीधी उड़ान सिर्फ यात्रा को आसान नहीं बनाएगी, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी नई रफ्तार देगी। दूतावास के अनुसार, इससे Shanghai Cooperation Organisation (SCO) और BRICS से जुड़े लोगों को भी फायदा मिलेगा।

कोरोना और गलवान के बाद बहाली

Indo/china: गौरतलब है कि COVID-19 और Galwan Valley clash के बाद साल 2020 से भारत-चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स बंद हो गई थीं। अब दोनों देशों के रिश्तों में सुधार के बाद एक बार फिर हवाई सेवाएं पटरी पर लौटती दिख रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button