सदन में मुख्यमंत्री का पूर्व मुख्यमंत्री पर तंज कहा – दिख रहा है भैंस के दूध का असर

सीएम ने क्यों राहुल से की अखिलेश की तुलना

इन दिनों उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र चल रहा है। आज मंगलवार को विधानसभा सदन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए चुटकी ली।

सीएम ने क्यों राहुल से की अखिलेश की तुलना:-Up news

विधानसभा सत्र के दौरान जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना भाषण दे रहे थे तो उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि आप में और राहुल गांधी में ज्यादा फर्क नहीं है। क्योंकि राहुल गांधी देश के बाहर जाकर देश की बुराई करते हैं और आप प्रदेश के बाहर जाकर प्रदेश की बुराई करते हैं।

जब अखिलेश का किस्सा ही बना मजाक का कारण:-

आपको बता दें इससे पहले सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक किस्सा साझा करते हुए कहा था कि जब वे एक गांव दौरे पर गए थे तो उन्होंने एक बच्चे से पूछा कि क्या तुम जानते हो मैं कौन हूं उस बच्चे ने कहा राहुल गांधी। बस फिर क्या था आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी किस्से का जिक्र करते करते हुए कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं अगर बच्चे ने कुछ कहा तो कुछ सोच समझकर कहा होगा।

गोबर वाले बयान पर घिरे अखिलेश:-

इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के गोबर वाले बयान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आज तो अगरबत्ती भी गोबर से बनती है। नेता प्रतिपक्ष अगर पूजा करते होंगे तो वह भी अगरबत्ती का इस्तेमाल करते होंगे मगर नेता प्रतिपक्ष के भाषण में भैंस के दूध का असर ज्यादा दिख रहा है। क्यों कि अगर उन्होंने गौ सेवा की होती तो ऐसी भाषा नही बोलते।

गोबर पर क्या बोले थे अखिलेश :-

आपको बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने गोबर के प्लांट को लेकर सदन में कहा था कि हमें गोबर नही चाहिए आप अपना गोबर प्लांट गोरखपुर ले जाइए। इसी पर मुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए इसका जवाब दिया।

डबल इंजन की सरकार से हो रहा चहुमुखी विकास :-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा यूपी में देश का नेतृत्व करनी की क्षमता है। इस डबल इंजन की सरकार से देश और प्रदेश में चहुमुखी विकास हो रहा है।

Up NEWS

Political News

Samajwadi party

Related Articles

Back to top button