उत्तर 24 परगना में एक ही रात चार घरों में चोरी, लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ

बनगांव थाना क्षेत्र के आरसिंगरी गांव में चोरों ने मचाया आतंक घर खाली होने का फायदा उठाकर सोना-चांदी और नकदी की चोरी लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल

West Bengal: उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के आरसिंगरी गांव में गुरुवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। रिश्तेदार की शादी या काम के सिलसिले में बाहर गए लोगों के बंद घरों को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने एक ही रात में गांव के चार घरों में ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवारों ने बनगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

West Bengal: एक ही रात में चार घरों को बनाया निशाना

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुरुवार रात सुजाता प्रामाणिक सहित गांव के चार घरों में बदमाशों ने धावा बोला। चोरों ने बंद घरों के ताले तोड़कर सोना-चांदी के गहनों के साथ नकद रुपये चुरा लिए। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। एक ही गांव में लगातार चार घरों में चोरी की घटना से लोगों ने रात की पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

बाहर गए थे घर के सदस्य, मौके का उठाया फायदा

West Bengal: देबाशीष शील ने बताया कि उनके जीजा और भांजा दिल्ली में काम करते हैं, जबकि उनकी बहन सुजाता एक रिश्तेदार की शादी में बर्धमान गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर गहनों पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, मनीरुल मंडल ने बताया कि उनके मामा-ससुर गुरुवार सुबह काम के सिलसिले में मुंबई गए थे और घर खाली होने का फायदा उठाकर बदमाश चोरी कर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दर्ज सभी शिकायतों की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button