झारखंड मेंं कोरोना के नये 1508 मरीज मिले, 1806 मरीज हुए ठीक

रांची। झारखण्ड में सोमवार को 1508 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 1806 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं । वही, राज्य में कोरोना से 9 मरीजों की मौत हुई हैं। मृतकों में रांची से 2, पूर्वी सिंहभूम से 4, गिरिडीह से 1, पश्चिमी सिंहभूम जिले से 1 और गढ़वा से एक मरीज शामिल हैं।
 झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 81417 पहुंची
राज्य में कुल कोविड-19 के मामले 81417 हो गए हैं। इसमें 12126 सक्रिय केस हैं। 68603 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 688 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी है।
किस जिले से कितने मिले कोरोना मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 286, बोकारो से 20, चतरा से 2, देवघर से 26, धनबाद से 57, दुमका से 12, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 301, गढ़वा से 5, गिरिडीह से 9, गोड्डा से 89, गुमला से 14, हजारीबाग से 56, जामताड़ा से 2, खूंटी से 50, कोडरमा से 114, लातेहार से 3, लोहरदगा से 139, पाकुड़ से 7, पलामू से 24, रामगढ़ से 34, साहेबगंज से 30, सराईकेला से 85, सिमडेगा से 56, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 87 मरीज मिले हैं।

Related Articles

Back to top button