ऋषिकेश : करवा चौथ पर गंगा किनारे पूजा कर रही महिला डूबी

ऋषिकेश। करवा चौथ पर पति की दीर्घायु की कामना को लेकर से देर शाम एक महिला उस समय गंगा जी में डूब गई, जब वह सांई घाट पर चांद निकलने से पहले अपने पति के साथ पूजा करने गई थी।
शाम करीब आठ बजे शांतिनगर जैन मंदिर निवासी महिला बाॅबी पति के साथ सांई घाट पूजा की थाल लेकर पहुंची थी। गंगा में पति की दीर्घायु और मां के आशीर्वाद के लिए पूजा कर ही रही थी। तभी महिला का संतुलन बिगड़ा और वह गंगा में डूब गई और गंगा की तेज धारा में बह गई। आसपास लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया मगर महिला का कुछ पता नहीं चला।
चौकी इंचार्ज त्रिवेणी घाट उत्तम सिंह रमोला ने बताया कि सांई घाट पर आई महिला का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। गुरुवार की सुबह फिर रेस्क्यू अभियान चलाया गया है।

Related Articles

Back to top button