मोदी कैबिनेट का फैसला HRD मंत्रालय का नाम बदल कर हुआ शिक्षा मंत्रालय

मोदी कैबिनेट ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम अब बदल दिया है। कैबिनेट ने फैसला लिया है कि इस मंत्रालय का नाम बदलकर अब शिक्षा मंत्रालय कर दिया जाए। यह फैसला मोदी केबिनेट की बैठक के दौरान लिया गया है। मोदी कैबिनेट की बैठक में सरकार ने नई शिक्षा नीति को भी मंजूरी दे दी है। इस बात की पूरी जानकारी आज सरकार की तरफ से शाम 4 बजे दी जाएगी।

बता दें कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय से ही है प्रस्ताव दिया गया था। मंत्रालय ने प्रस्ताव दिया था कि मंत्रालय का मौजूदा नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया जाए। जिसका मोदी कैबिनेट ने अपनी बैठक में फैसला लिया और इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं अब पूरे उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए एक ही रेगुलेटरी बॉडी होगी ताकि शिक्षा क्षेत्र में अव्यवस्था को खत्म किया जा सके। बता दें कि शिक्षा विभाग का यह मंत्रालय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक संभालते हैं।

Related Articles

Back to top button