रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल का किया ‘स्वैग से स्वागत’ ! कहा इससे बढ़ेगी वायु सेना की ताकत

देश की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज भारत में राफेल लड़ाकू विमान की सफल लैंडिंग पर वायु सेना को बहुत बधाई दी है। इस लड़ाकू विमान का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। इससे वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ गई है। आज दोपहर को अंबाला एयर बेस पर पांचों राफेल विमान लैंड हो चुके हैं। बता दें कि 36 विमानों का करार फ्रांसे किया गया था लेकिन यह पहली खेप यानी 5 विमानों की यह के भारत पहुंच गई है इसका जोरदार स्वागत किया गया है।

राफेल की लैंडिंग के बाद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लगातार कई ट्वीट भी किए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि नई चिड़िया अंबाला में लैंड कर गई है राफेल विमान भारतीय वायुसेना की जरूरतों को हर तरह से पूरा करते हैं। इन विमानों को लेकर जो आरोप लगाए गए थे, उनका पहले ही जवाब दे दिया गया है। राफेल लड़ाकू विमान एक नए युग की शुरुआत हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि इस मौके पर मैं वायुसेना को बधाई देना चाहता हूं। हमें उम्मीद है कि वायुसेना की 17 स्क्वाड्रन, गोल्डन एरो, अपनी नीति उड्यम अजश्रम पर खरा उतरेगा। मुझे खुशी है कि इससे वायुसेना की ताकत बढ़ेगी।

राजनाथ सिंह ने फ्रांस सरकार का शुक्रिया किया, साथ ही उन कंपनियों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने कोरोना संकट के बीच भी राफेल की डिलीवरी वक्त पर की। रक्षा मंत्री ने लिखा कि राफेल विमान इसलिए खरीदे गए क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी ने सही निर्णय लिया और सरकार से सरकार का समझौता करवाया, जबकि ये प्रक्रिया लंबे वक्त से रुकी हुई थी। राजनाथ सिंह ने बताया कि राफेल लड़ाकू विमान नई तकनीक से लैस है, जो भारतीय वायुसेना को नई तरह की शक्ति देगा। जो भी शक्तियां भारत की जमीन पर गलत नजरें रखती हैं उन्हें अब भारतीय वायुसेना की शक्ति को देखकर विचार करना होगा।

Related Articles

Back to top button