अब ऑनलाइन पढ़ेगा भारत, एचआरडी मिनिस्टर रमेश पोखरियाल ने की ‘भारत पढ़े ऑनलाइन’ अभियान की शुरुआत

पूरे देश में कोरान महामारी से बचने के लिए 21 दिन का लॉक डाउन है। इसी वजह से स्कूल, कॉलेज, यातायात सब बंद है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई में किसी भी तरह की कोई अनदेखी न की जाए इसीलिए  केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने देश में ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हुए ‘भारत पढ़े ऑनलाइन’ अभियान की शुरुआत की।

 भारत में ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा

इस अभियान का उद्देश्य भारत में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मौजूद प्लेटफार्म को बढ़ावा देना है। साथ ही देशभर के तमाम एक्सपर्ट्स से इसे और भी ज्यादा सुचारु बनाने में आने वाली मुश्किलों को दूर करने के लिए सुझाव लेना है। इसके सभी सुझाव सीधे मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास मंत्री के साथ साझा किये जायेंगे।

छात्रों और टीचर्स से भी लिए जाएंगे सुझाव

इस अभियान के बारे में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बताया कि इस अभियान के तहत स्कूल में औऱ उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को जोड़ा जायेगा। क्योंकि वो ही हैं जो सबसे ज्यादा विभिन्न विषयों को पढ़ाने वाले डिजिटल शिक्षा प्लेटफॉर्मों से लगातार जुड़े रहते हैं। छात्र ये बात मंत्रालय या मंत्री जी से सीधे तौर पर बता सकते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स में क्या कमी है और इनको कैसे दूर किया जा सकता है।” रमेश पोखरियाल निशंक के मुताबिक इस अभियान में टीचर्स को भी जोड़ा जाएगा। जिससे वो अपने अनुभव और एक्सपर्टाइजेशन के जरिए ऑनलाइन शिक्षा को और बेहतर बनाया जा सकें। इसके लिए टीचर्स के साथ संवाद कर उनसे सुझाव भी लिए जाएंगे।

गूगल और यू-ट्यूब एड के जरिए होगा प्रचार

साथ ही केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने कहा कि सभी अपने-अपने सुझाव और विचार सोशल मीडिया के जरिए इस अभियान के लिए साझा कर सकते हैं। इसके अलावा मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर भी आप अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते हैं। इसके अलावा मंत्रालय गूगल एड और यूट्यूब एड के द्वारा भी इसका प्रचार करेगी।

सोशल मीडिया के जरिए दे सकते हैं सुझाव

इस अभियान के पहले चरण में सभी सुझाव  twitter और mygov वेबसाइट के द्वारा लिए जायेंगे। उसके बाद दूसरे चरण में टॉप 10 सुझाव देने वालों को मंत्रालय की तरफ से या तो ईमेल जायेगा या उनके ट्विटर अकाउंट पर मैसेज भेजा जायेगा। सुझाव देने वाले को एक गूगल फॉर्म प्राप्त होगा। जिसमें वो अपने सुझाव विस्तार से देंगें। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया की एक टीम, एनसीईआरटी के प्रोफेसर, mygov की टीम, मंत्रालय के साथ काम करने वाले युवा और मंत्रालय के अधिकारियों को लगाया जायेगा।

आज से अभियान की शुरुआत

आपको बता दें कि ये अभियान आज से ही शुरू हो जायेगा। 16 अप्रैल 2020 तक इस अभियान का पहला चरण चलेगा। इसके बाद 18 अप्रैल 2020 को पहले चरण के विजेताओं के नाम बताये जायेंगे। 19 से लेकर 24 अप्रैल तक दूसरा चरण चलेगा और 28 अप्रैल को विजेताओं के नाम बताये जायेंगे।

Related Articles

Back to top button