पिछले 24 घंटे में राजधानी दिल्ली में Covid-19 के आए चौंकाने वाले आंकड़े, टूटे सारे रिकॉर्ड

राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। यहां के हालात अब महाराष्ट्र की तरह होते जा रहे हैं। हर दिन एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। यहां पर अब पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 3947 के सामने आए। राजधानी दिल्ली में इतने ज्यादा केस इससे पहले कभी नहीं आए हैं। अप राजधानी दिल्ली में कुल 66,602 लोग इस घातक वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

वही पिछले 24 घंटे में राजधानी दिल्ली में कुल 68 लोगों की मौत इस घातक वायरस से हुई है। राजधानी दिल्ली में अब तक 2301 लोग कोरोनावायरस की चपेट में आकर मर चुके हैं। हालांकि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2711 लोग ठीक भी हो चुके हैं। इसी के साथ राजधानी दिल्ली में अब तक कुल 39313 लोग ठीक हो चुके हैं।

ऐसे में अब राजधानी दिल्ली में कुल एक्टिव मामले 24998 हैं और हम आइसोलेशन में 12963 मरीजों को रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 16052 लोगों के कोरोनावायरस टेस्ट किए गए हैं। जिसमें से 3947 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव निकले।

इस समय राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार और हमेशा तक कोरोनावायरस की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार मिलकर राजधानी दिल्ली में इस घातक वायरस को रोकने में लगी हुई है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि देश की सेना, डॉक्टर्स, सामाजिक संस्थाएं, केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार सभी दिल्ली के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं। मुझे पूरा यकीन है कि हम सब मिलकर कोरोना को हराएंगे। इन कठिन परिस्थितियों में दिल्ली सरकार और दिल्ली के लोगों की मदद करने के लिए शुक्रिया।

Related Articles

Back to top button