हरियाणा सरकार ने कांग्रेस पर कसा शिकंजा, गांधी – नेहरू परिवार की संपत्ति के जांच के दिए आदेश

हरियाणा सरकार ने अब कांग्रेस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जहां केंद्र गांधी परिवार की संपत्ति की जांच कराने की बात कर रही है वहीं अब हरियाणा सरकार ने गांधी नेहरू परिवार की संपत्तियों की जांच कराने के आदेश दे दिए। राज्य के मुख्य सचिव के शनि आनंद अरोड़ा की ओर से हरियाणा की शहरी स्थानीय निकाय विभाग को संपत्तियों की जांच कराने के आदेश दिए गए हैं।

बता दें कि आरोप है कि 2005 से 2010 के बीच गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर हरियाणा में कई संपत्तियां जुटाई गई थीं। वहीं हरियाणा में 2005 से 2014 के बीच भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार की सरकार थी। आरोप है कि इस दौरान कांग्रेस के कई ट्रस्ट और गांधी-नेहरू परिवार के लिए कई संपत्तियां जुटाई गई थीं। कुछ संपत्तियों की पहले से जांच चल रही हैम

बता दें कि केंद्र सरकार के पत्र के बाद गांधी-नेहरू परिवार की बाकी संपत्तियों की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा सरकार को राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट से जुड़ी संपत्तियों की जांच का आदेश दिया गया है। इसके बाद मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग को जांच की जिम्मेदारी दी है।

Related Articles

Back to top button