पाकिस्तान विवाद के चलते सिद्धू को हरियाणा चुनाव से दूर रखना चाहती है स्टेट कांग्रेस

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot singh siddhu) के खिलाफ कांग्रेस में आवाज उठने लगी है | हरियाणा कांग्रेस के कई बड़े नेता नवजोत सिंह सिद्धू से चुनाव में प्रचार नहीं कराना चाहते हैं | हरियाणा कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक नेता नवजोत सिंह सिद्धू को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं चाहते हैं |

प्रदेश के कई नेता लोकसभा चुनाव के दौरान रोहतक में सिद्धू की जनसभा में पाकिस्तान विरोधी नारे, सिद्धू पर एक महिला द्वारा चप्पल फेंके जाने से रोहतक लोकसभा सीट पर नुकसान की वजह मान रहे हैं | कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं ने आलाकमान से कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से दोस्ती और पाक आर्मी चीफ जनरल बाजवा से गले मिलने की वजह से बनी राष्ट्र विरोधी इमेज का असर पड़ सकता है |

Related Articles

Back to top button