मुज़फ्फरनगर : लोकतंत्र बचाओ रैली में पार्टियों की उमड़ी भीड़, किसानों ने भी की शिरकत…

मुज़फ्फरनगर : लोकतंत्र बचाओ रैली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हाथरस में रालोद महासचिव जयंत चौधरी पर हमले के विरोध में हो रही यह रैली 2022 के चुनावी समीकरण भी लिखेगी। इस रैली से प्रदेश में नए समीकरण भी बनते हुए दिखाई देंगे। सपा और रालोद के साथ कांग्रेस के नेता भी एक मंच पर दिखाई देंगे। रालोद पश्चिम में अपनी खोई ताकत को तलाश रही है। रालोद ने जयंत पर हमले को सम्मान और स्वाभिमान से जोड़कर जाटों को एक मंच पर लाने का काम शुरू किया है। इस कड़ी में जाट समाज की सभी खापों के चौधरियों ने भी रैली को समर्थन दे दिया है। रालोद समाज को संदेश भी दे रही है कि पार्टी में ताकत डालने के लिए एकजुटता दिखानी होगी।
लोकतंत्र बचाओ रैली में नेताओ की भीड़ जुटनी शुरू हो चुकी है। अलग अलग शहरों से गाव देहात से भीड़ राजकीय मैदान में धीरे धीरे आने लग गई है। और इसके साथ ही जिला छावनी में हुआ तब्दील 10 पीएसी कंपनी एडीजी जॉन राजीव सबरवाल भी जनपद में मौजूद है और भी लोग जैसे कांग्रेस नेता इमरान मसूद, पंकज मलिक, हरियाणा से सांसद दीपेंद्र हुड्डा मंच पर पहुंचे।
सपा विधायक नाहिद हसन और खाप चौधरी भी मंच पर पहुंचे है। सर्व दलीय महापंचायत अब तब्दील हुई लोकतंत्र बचाओ महापंचायत में।
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत नीचे बैठे मंच पर रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी ने दिलाई कुर्सी। मंच पर भारी भीड़ मौजूद है और साथ ही महापंचायत में किसानों की भीड़ भी मौजूद है।

Related Articles

Back to top button