गुना : कृषि उपज मंडी में क्रमिक भूख हड़ताल पर कर्मचारी

गुना। मॉडल एक्ट में किए संशोधन के विरोध में इन दिनों जिले की सभी कृषि उपज मंडियों के अधिकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसी क्रम में शनिवार से हड़ताल कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान जिला मुख्यालय पर नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी कार्यालय के बाहर हड़ताल पर 5 कर्मचारी मौजूद थे। इनमें दो कर्मचारी भूख हड़ताल पर थे, जिसमें एक महिला व एक पुरुष कर्मचारी।

हड़ताली कर्मचारियों का कहना था कि उन्हेंं मॉडल एक्ट के सभी दिशा निर्देशों से कोई ज्यादा मतलब है नहीं है। उनकी मुख्य मांग मंडी में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन, पेंशन सहित अन्य मांगों की उचित व्यवस्था किया जाना है। जिसके तहत शासन कर्मचारियों को वेतन भत्ते नियमित दिलाने के लिए शासकीय कोष से व्यवस्था करे।

इसलिए हड़ताल आगे बढ़ी

संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा 3 सितम्बर से 6 सितंबर तक हड़ताल की, जिसके बाद 6 सितंबर को मंत्री ने फोन पर 15 दिन में मांगों का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित कर दिया गया। लेकिन इसके बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ। जिसके कारण संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मंडी कर्मचारियों ने फिर से अनिश्चिकालीन हड़ताल 25 सितम्बर से शुरू कर दी है, जो अब क्रमिक भूख हड़ताल में तब्दील हो गई है।

Related Articles

Back to top button