Tarrif से महंगाई, GST में बदलाव से सस्तापन! Pointers में समझिए किसे फायदा और किसे नुकसान?

नई दिल्ली। देश में टैक्स सिस्टम को आसान बनाने और आम लोगों को राहत देने के लिए GST काउंसिल ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब 4 की जगह सिर्फ 2 स्लैब होंगे — 5% और 18%। वहीं, लग्जरी और हानिकारक प्रोडक्ट्स पर 40% GST लगाया जाएगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि ये बदलाव 22 सितंबर से लागू होंगे। इसका असर सीधे आपकी जेब पर दिखेगा। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि किस पर कितना टैक्स घटा और किस पर बढ़ा।
रोज़मर्रा के सामान होंगे सस्ते
अब आपके घर के रोज़ इस्तेमाल होने वाले सामानों पर कम टैक्स लगेगा।
-
साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट पर 18% की जगह 5% टैक्स
-
घी और मक्खन पर 12% से घटकर 5%
-
नूडल्स और नमकीन पर 12% से घटकर 5%
-
बर्तन अब 12% की जगह 5%
-
बच्चों की बोतलें, नैपकिन और डायपर्स पर 12% से घटकर 5%
-
सिलाई मशीन पर भी अब सिर्फ 5% GST
👉 यानी पहले 118 रुपए का मिलने वाला शैम्पू अब सिर्फ 105 रुपए में मिलेगा।
किसानों के लिए राहत
खेती-बाड़ी का खर्च भी अब कम होगा।
-
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5%
-
ट्रैक्टर पर 12% से घटकर 5%
-
सिंचाई की मशीन पर 12% से 5%
-
खेती की मशीनरी पर भी 12% से घटाकर 5%
👉 अब किसान कम दाम में ट्रैक्टर और मशीनें खरीद सकेंगे।
हेल्थ सेक्टर में बड़ा फायदा
बीमारी का इलाज और मेडिकल खर्च भी अब सस्ते होंगे।
-
हेल्थ इंश्योरेंस पर अब 0% टैक्स यानी पूरी तरह GST फ्री
-
थर्मामीटर पर 18% से घटकर 5%
-
ऑक्सीजन सिलेंडर और डायग्नोस्टिक किट पर 12% से घटकर 5%
-
कैंसर और गंभीर बीमारियों की 33 दवाइयां टैक्स फ्री
👉 मतलब अब इलाज का बोझ आम लोगों की जेब पर कम होगा।
शिक्षा होगी आसान और सस्ती
बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी चीजें अब GST फ्री कर दी गई हैं।
-
मैप, चार्ट और ग्लोब पर 12% से घटाकर 0%
-
पेंसिल और क्रेयॉन पर भी 0% टैक्स
-
एक्सरसाइज बुक पर पहले 5% था, अब 0%
👉 यानी बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च कम होगा।
गाड़ियां और इलेक्ट्रॉनिक्स होंगे सस्ते
अब आपकी पसंदीदा गाड़ियां और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी सस्ते होंगे।
-
छोटी कारों ( यानी पेट्रोल, सीएनजी और एलपीजी 1200cc और डीजल 1500cc ) पर 28% से घटकर 18% GST
-
350cc तक की मोटरसाइकिलों पर भी 28% से घटकर 18%
-
एयर कंडीशनर, टीवी (32 इंच से बड़े), वॉशिंग मशीन पर 28% से घटकर 18%
👉 अब कार और बाइक खरीदना आसान होगा और घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान भी सस्ते मिलेंगे।
लग्जरी और तंबाकू प्रोडक्ट्स होंगे महंगे
जहां आम चीजें सस्ती की गई हैं, वहीं लग्जरी और हानिकारक सामान पर टैक्स और बढ़ा दिया गया है।
-
पान मसाला, गुटखा और तंबाकू प्रोडक्ट्स पर 28% से बढ़ाकर 40%
-
एडिशनल शुगर प्रोडक्ट्स पर 40% GST
-
नॉन-एल्कोहॉलिक बेवरेजेस पर 18% से बढ़ाकर 40%
-
कार्बोनेटेड और कैफिनेटेड ड्रिंक्स पर 28% से बढ़ाकर 40%
-
350cc से बड़ी मोटरसाइकिलों पर 40% GST
-
याट, एयरक्राफ्ट, लग्जरी कारें और पिस्टल्स पर भी 40% GST
👉 यानी अब तंबाकू और लग्जरी शौक पूरा करना काफी महंगा होगा।
होटल बुकिंग और IPL टिकट पर असर
-
होटल के कमरे (7500 रुपये तक) अब 12% से घटकर 5% GST में
-
जिम, सैलून और योगा जैसी सेवाएं भी अब 18% से घटकर 5%
-
लेकिन कैसिनो, रेस क्लब और IPL जैसे स्पोर्ट्स इवेंट्स की टिकटों पर अब 40% GST लगेगा।
सरकार और PM मोदी का दावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन बदलावों से आम जनता, किसान, मध्यम वर्ग, महिलाएं और छोटे व्यापारी सभी को फायदा होगा।
वित्त मंत्री सीतारमण के मुताबिक शुरुआत में सरकार को राजस्व में नुकसान होगा, लेकिन लंबे समय में ज्यादा खपत और टैक्स कलेक्शन से इसकी भरपाई हो जाएगी।
सरकार को होगा नुकसान या फायदा?
सीतारमण ने माना कि शुरू में सरकार को करीब 85,000 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान होगा। लेकिन उम्मीद है कि चीजें सस्ती होने से खपत बढ़ेगी और लंबे समय में फायदा होगा।
अमेरिका के टैरिफ से भारत को डर नहीं
BMI (Fitch Solutions) की रिपोर्ट कहती है कि GST में हुए सुधार से खपत इतनी बढ़ेगी कि अमेरिका के टैरिफ का असर भारत पर नहीं होगा। अनुमान है कि खपत में 5.31 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी।



