प्रियंका गांधी को लोधी एस्टेट का बंगला खाली करने मिला नोटिस, केंद्र ने 1 अगस्त तक बंगला खाली करने का दिया निर्देश

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सरकार ने एक नोटिस दिया है। भारत सरकार ने प्रियंका गांधी वाड्रा को लोधी एस्टेट स्थित बंगला खाली करने के लिए कह दिया है। जी हां प्रियंका गांधी को यह बंगला 1 अगस्त तक खाली करने का आदेश दिया गया है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की एसपीजी सुरक्षा हटा दी गई थी। एसपीजी सुरक्षा हटने के चलते बंगला भी खाली करना होगा। जिसके लिए सरकार ने उन्हें नोटिस भी जारी कर दिया है।

बता दें कि सिर्फ प्रियंका गांधी वाड्रा ही नहीं बल्कि गांधी परिवार से ही एसपीजी सुरक्षा हटा ली गई थी। वही पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से भी एसपीजी सुरक्षा हटा ली गई थी। बता दें कि केंद्र सरकार ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस लेने का फैसला ले लिया था। हालांकि गांधी परिवार को पूरे भारत में सीआरपीएफ की जेड प्लस सुरक्षा दी जा रही है। इस मामले पर घमासान भी मचा था।

ऐसे में अब प्रियंका गांधी वाड्रा से उनका बंगला भी खाली करने के लिए कह दिया गया है। बता दे कि प्रियंका गांधी वाड्रा को यह नोटिस मिनिस्ट्री आफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स ने जारी किया है। 6-B हाउस नंबर 35 लोधी एस्टेट में प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार वालों के साथ रहती हैं। खबर है कि लगभग दो दशकों से प्रियंका गांधी वाड्रा इसी मकान में रह रही हैं।

Related Articles

Back to top button