भारत सरकार कराती है फोन टैपिंग–राहुल गांधी बोले..

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी के। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय  में दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। वहीं भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर ने कहा विदेशों में राहुल गांधी भारत को बदनाम कर रहे हैं। क्योंकि हर चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता जा रहा है , इसीलिए हर बार वह विदेश में रोना रोने जाते हैं ।विदेशी एजेंसियों का इस्तेमाल करना राहुल गांधी की आदत बन गई है।

गौरतलब है कि कैंब्रिज यूनिवर्सिटी मैं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अब भारत के लोकतंत्र पर हमला हो रहा है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर बना रहे हैं साथ ही यह भी दावा किया मोदी सरकार ने मीडिया जैसे बड़े संस्थानों को अपने कब्जे में कर लिया है अब वहां की केंद्र की सरकार फोन टैपिंग भी करवाती है। इस मुद्दे पर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर भड़क गए।

कहा राहुल गांधी को कांग्रेस की हार पच नहीं रही है। आखिर पेगासस पर क्या मजबूरी थी कि राहुल गांधी अपने मोबाइल को जमा नहीं करवाया। आखिर राहुल गांधी देश और दुनिया से क्या छुपाना चाहते थे। जबकि दुनिया भर में मोदी जी के नेतृत्व में भारत के प्रति जो सम्मान बढ़ा है। वह कोई और आज नहीं दुनिया भर के नेता कह रहे हैं राहुल गांधी किसी और की ही नहीं इटली के नेताओं की भी नही सुनते हैं।

Related Articles

Back to top button