CM Yogi के जिले में दुस्साहस! हनुमान मंदिर में महिलाओं पर फेंका मांस का टुकड़ा, आरोपी का नाम चौंकाने वाला!

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। सोमवार शाम गोरखपुर के पिपराइच इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब संकट मोचन हनुमान मंदिर में आरती के दौरान एक व्यक्ति ने मांस का टुकड़ा महिलाओं पर फेंक दिया। घटना के बाद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय उमेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह नशे में था। आरती के दौरान उसके इस कृत्य से मंदिर में मौजूद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
श्रद्धालुओं ने आरोपी को पकड़कर पीटा
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उमेश यादव को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
आरोपी बार-बार बदल रहा है बयान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उमेश यादव लगातार अपने बयान बदल रहा है। चौरी चौरा के क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी ने पहले दावा किया कि एक स्थानीय मांस विक्रेता ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था। हालांकि बाद में उसने अलग-अलग बातें कहीं।
थाने पर जुटी भीड़, साजिश की आशंका
घटना की सूचना फैलते ही लोगों की भीड़ थाने पर जमा हो गई और अन्य संभावित साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने लोगों को शांत करते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
आरोपी का बैकग्राउंड
पुलिस जांच में सामने आया है कि उमेश यादव हाल ही में हैदराबाद से लौटा है, जहां वह पेंटिंग और रंगाई का काम करता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और मंदिर परिसर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।



