दिल्ली में सोने-चांदी की कीमत में रिकॉर्ड उछाल

दिल्ली में सोने की कीमत ने एक बड़ी छलांग लगाई है | दिल्ली में अब सोने की कीमत 41,730 रुपए पर 10 ग्राम हो चुकी है | वहीँ दिल्ली में सिल्वर की कीमत में भी उछाल देखा गया | सिल्वर की कीमत 49,430 रूपए हो गई है | बता दें की सिल्वर की कीमत में भी 1105 रुपए का उछाल आया है |

बता दें की इस समय शादियों का सीजन है और इसी समय पर सबसे ज्यादा लोग सोना खरीदते हैं |ऐसे में सोने की कीमत ने अब आसमान छू लिया है | सोना अब तक इतना महंगा कभी भी नहीं हुआ है | ऐसे में सोने के दाम इतने ज्यादा बढ़ने से आम लोगो की जेबों पर इसका सीधा असर पड़ने वाला है |

Related Articles

Back to top button