Gold Rate : लगातार दूसरे दिन महंगे हुए सोना-चांदी, जानिए क्या हो गया है रेट

Gold Rate  :

अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी के चलते सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 117 रुपये की तेजी के साथ 48,332 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी।

gold rate

इससे पहले शुक्रवार को सोना 48,215 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 541 रुपये की तेजी के साथ 64,657 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यह शुक्रवार को 64,116 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,834 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी भी तेजी के साथ 25 डॉलर प्रति औंस पर रही।

 

Related Articles

Back to top button