उद्धव और अखिलेश करेंगे गठबंधन! सपा ने शुरू की यह रणनीति

2022 में चुनावों को लेकर काफी हलचल मची हुई है। 2 राज्यों में यानी महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में चुनावों को लेकर काफी राजनीतिक बदलाव होता नजर आ रहा है।

वही इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और यूपी की समाजवादी पार्टी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को एक मंच पर लाने का प्रयास पूर्व सांसद व सपा के नेता रामचरित्र निषाद ने शुरू कर दिया है।

यूपी की मछली शहर सीट से पूर्व सांसद रहे निषाद ने अपने निजी मुंबई प्रवास के दौरान इसकी जानकारी दी है इस जानकारी के अंदर उन्होंने कहा है कि उत्तर भारतीय लोग अब समझदार हो गए हैं भाजपा के बहकावे में अब नहीं आने वाले है।

आपको बता दें कि पूर्व सांसद निषाद यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे भी कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर भारतीय समाज उस महागठबंधन के साथ जाएगा जहां उसकी चिंता की जाएगी उसकी रक्षा की जाएगी और उसे मान सम्मान दिया जाएगा।

महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी सरकार को समाजवादी पार्टी के विधायकों का समर्थन है आपको बता दें कि 2022 में होने वाले मुंबई मनपा चुनाव में सपा बड़ी मजबूती से चुनाव लड़ती हुई नजर आने वाली है। इसी के साथ हमारी कोशिश यही रहने वाली है कि जैसे महागठबंधन में हम मजबूती से है वैसे ही मुंबई मनवा में भी रहे ।

Related Articles

Back to top button