गाजियाबाद के एडीएम सिटी और उनकी एसडीएम पत्नी कोरोनावायरस पॉजिटिव, अधिकारियों में मचा हड़कंप

पूरे उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। अभी है घातक वायरस नेताओं में, प्रशासन के अधिकारियों को भी होने लगा है। वही गाजियाबाद के एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी गुंजन सिंह, एसडीएम जेवर और परिवार के अन्य सदस्यों में भी कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं। जिसके बाद सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह और उनकी पत्नी गुंजन सिंह एसडीएम जेवर ग्रेटर नोएडा के कोरोनावायरस के बाद उनके बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। एसडीएम जेवर लगातार कंटेनमेंट जोन का दौरा कर रही थी और कुछ दिन से उन्हें फीवर था। जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोनावायरस टेस्ट करवाया। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस समय वह गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती हैं।

जब एसडीएम की रिपोर्ट कोरोनावायरस पॉजिटिव आई तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम स्टाफ और अन्य अधिकारियों की सर्विलांस टीम कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग कर रही है। गाजियाबाद में प्रशासन के शीर्ष स्तर तक कोरोनावायरस की पहुंच होने के बाद प्रशासन से जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा ऐसे शहर हैं जहां पर कोरोनावायरस तेजी से फैलता जा रहा है हर दिन यहां पर कोरोनावायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button