मिस्र में गैस पाइप में विस्फोट से ढही इमारत, दो लोगों की मौत और 20 घायल

काहिरा, 10 फरवरी

मिस्र के दमनहोर के नील डेल्टा शहर में शुक्रवार को गैस पाइप में हुए विस्फोट से एक इमारत ढह गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि मलबे में अभी भी लोग दबे हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है जबकि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि प्रशासन ने इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस घटना में दो बच्चों की मौत हुई है।

इससे पहले, मिस्र के दक्षिणी शहर अस्युइट में एक मकान ढहने से छह लोगों की मौत हो गई थी। मिस्र में दशकों के लचर कानून प्रवर्तन के बाद सरकार ने हाल के वर्षों में अवैध निर्माण पर नकेल कसने की कोशिश की है। साथ ही, अधिकारी खराब निर्माण वाली इमारतों में रहने वालों को फिर से बसाने के लिए नए शहरों का निर्माण कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button