कोलकाता में गंगा तट का होगा जीर्णोद्धार

कोलकाता। कोलकाता में आखिरकार गंगा तट का जीर्णोद्धार शुरू होने जा रहा है। कलकत्ता बंदरगाह प्राधिकरण ने इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली है। इसके तहत हावड़ा ब्रिज के बगल में जगन्नाथ घाट से बराहनगर के कुंती घाट तक तटों का मरम्मत किया जायेगा। बंदरगाह सूत्रों के अनुसार, यह काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। कोलकाता के कई गंगा घाट कटाव से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। किनारे एक से अधिक स्थानों पर गिर रहे हैं। कई जगहों पर मिट्टी ढह गई है। उत्तर कलकत्ता की पहचान एक समय में एक से अधिक गंगा घाटों से थी। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में, ये घाट धीरे-धीरे गायब होने लगे हैं। कई घाटों की सीढ़ियों में दरारें हैं। कई जगह लोहे की छड़ें निकली हैं। कई बार इसकी वजह से दुर्घटना हुई हैं। गंगा घाटों का उपयोग करने वाले लोग लंबे समय से इस बारे में शिकायत करते रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, गंगा धीरे-धीरे किनारों को तोड़ रही है। इस स्थिति में, कटाव को रोकने के लिए तुरंत नदी तट की मरम्मत करना जरूरी है। इसकी मरम्मत को लेकर कोलकाता नगर निगम और पोर्ट ट्रस्ट के बीच मतभेद थे लेकिन अब सब कुछ समाधान कर लिया गया है और नगर निगम के सपोर्ट से कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट घाटों की मरम्मत कराने जा रहा है।

Related Articles

Back to top button