पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार चुने गए नए चुनाव आयुक्त

 

अब नया चुनाव आयुक्त पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को चुन लिया गया है। बता दें कि पहले चुनाव आयोग अशोक लवासा थे। लेकिन उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कानून और न्याय मंत्रालय के विधाई विभाग ने राजीव कुमार की चुनाव आयुक्त नियुक्ति की जानकारी पहले ही दे दी थी।

बता दें कि राजीव कुमार आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। राजीव कुमार 1984 बैच के हैं। उन्होंने पिछले साल जुलाई महीने में वित्त सचिव का कार्यभार संभाला था और इस साल मार्च तक इस पद पर थे।

इससे पहले चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अशोक लवासा अब एशियाई विकास बैंक (एडीबी) में उपाध्यक्ष पद संभालेंगे। वह एडीबी में दिवाकर गुप्ता का स्थान लेंगे। दिवाकर का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है। अशोक लवासा को जनवरी 2018 में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। निर्वाचन आयोग के इतिहास में लवासा दूसरे ऐसे आयुक्त होंगे जिन्हें कार्यकाल पूरा करने से पहले ही इस्तीफा देकर जाना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button