बांग्लादेश में ट्रांसजेंडर्स के लिए खुला पहला मदरसा

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में ट्रांसजेंडर्स के लिए पहला मदरसा खोला गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कामरानगिनचर के लोहार ब्रिज धाल में दावातुल कुरान थर्ड जेंडर मदरसे में किसी भी आयु के 100 से अधिक बच्चे पढ़ सकते हैं।

इस मदरसे के उद्घाटन के दौरान 40 ट्रांसजेंडर समारोह में शामिल हुए। मदरसे के प्रशासन ने इस्लाम की टीचिंग्स के अलावा यहां पर ट्रांसजेंडर लोगों के लिए अलग से टेक्निकल एजुकेशन की सुविधा देने की योजना बनाई है।

दरअसल बांग्लादेश की सरकार ने साल 2013 में हिजड़ा समुदाय के लोगों को थर्ड जेंडर की पहचान दी थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने इस समुदाय के लोगों के वोटों के लिए थर्ड जेंडर की श्रेणी में पंजीकरण करना शुरू कर दिया था।

इस मदरसे में शिक्षण देने वाले अब्दुल अजीज हुसैनी ने बताया कि यह पूरे विश्व के लिए एक यादगार दिन है, क्योकि ट्रांसजेंडर लोगों के लिए पहला मदरसा बनाया गया है। इनको समाज में अनादर का सामना करना पड़ता है। इन्हें मस्जिदों में नहीं जाने दिया जाता और अब इन्हें कुरान की शिक्षा दी जाएगी और इसके बाद तकनीकी शिक्षा की सुविधा।

उन्होंने बताया कि पहले ही देश में 8 स्थानों पर ट्रांसजेंडरों को कुरान की शिक्षा दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button