चोरों के डर से लोगों ने बंदूक से की फायरिंग, एक व्यक्ति को लगी गोली..

उत्तर प्रदेश–चोर दस्तक दे चुके हैं। त्योहार आते ही उनकी सक्रियता बढ़ जाती है। थोड़ी सी चूक हुई तो समझिए कि मकान खाह होना तय है। अगर चैन चाहिए तो रात में पहरेदारी खुद कीजिए। ऐसा इसलिए है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के लाख दावे के बाद भी चोरी, चेन स्नेचिंग और लूट की घटनाओं पर लगाम नहीं लग सकी है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां आधी रात के बाद गांव में चोरों के आने की गांव वालों को खबर हुई।

इसके बाद ग्रामीण सतर्क हो गए ।आधी रात को ही ग्रामीण अपनी-अपनी छतों पर चढ़ गए और शोर मचाने लगे। और शोर में बस एक ही आवाज निकल रही थी सोते रहो जागते रहो। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने छतों से फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसी फायरिंग में गांव के ही एक व्यक्ति को गोली लगने से मौत हो गई।गांव में देर रात हो रही फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एगवां से सामने आया है।मिली जानकारी के मुताबिक, आधी रात के बाद कुछ ग्रामीणों को चोरों के आने की खबर हुई।

देखते ही देखते गांव के लोग घरों की छतों पर पहुंच गए और फायरिंग करनी शुरू कर दी। ग्रामीणों की फायरिंग से गांव के ही शब्बीर के कंधे पर गोली लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लिहाजा पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द विधिक कार्यवाही करने का आदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button