राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते का निधन

महाराष्ट्र–सुशीला और मणिलाल गांधी के बेटे और महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। उनके बेटे ने यह जानकारी दी। वह 89 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनके बेटे तुषार, बेटी अर्चना, चार पोते और पांच परपोते हैं।

खुद को ‘पीस फार्मर’ बताने वाले अरुण गांधी का अंतिम संस्कार आज शाम कोल्हापुर मेंहोगा। उन्होंने बेथानी हेगेडस के साथ कस्तूरबा,द फॉरगॉटन वुमन’, ग्रैंडफादर गांधी सचित्र द गिफ्ट ऑफ एंगर एंड अदर लेसन फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी आदि किताबें लिखीं।

Related Articles

Back to top button