फतेहपुर : स्वयंसेवकों ने दीपों से बनाई अखंड भारत माता की आकृति, की सामूहिक आरती

फतेहपुर : जिले के मलवा विकासखंड के ग्राम रेवाड़ी बुजुर्ग स्थित बड़े शिवाला शिव मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित 5100 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा भारत माता की आरती एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखंड भारत का मानचित्र आकर्षण का केंद्र रहा और 5100 दीपक एक साथ जलाए गए, जो अद्भुत दृश्य था। इस अवसर पर जिला संघचालक राम प्रकाश चौहान जी, विभाग प्रचारक सर्वेश जी, मलवा खंड प्रचारक भास्कर प्रताप, वीरेंद्र सिंह, बऊवा सिंह, पप्पू अग्निहोत्री, रवि मिश्रा, प्रशांत पांडे, पीयूष दीक्षित, राजेश शुक्ला, अंकुर वर्मा, ओम वर्मा, रितिक शुक्ला, सोनू तिवारी, अजीत सैनी, विनय अग्निहोत्री, नीलू, शीलू, विकास, अमित, छोटे यादव, विपिन शुक्ला, करण सिंह, विकी शुक्ला, भन्नू गुप्ता, बबलू अग्निहोत्री, बल्ली यादव, अरविंद अग्निहोत्री, चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री सहित समस्त ग्राम व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button