पहलवान योगेश्वर दत्त के बाद भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने भी थामा कमल

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह भी राजनीती में कदम रखने जा रहे हैं। गुरुवार दोपहर मशहूर पहलवान योगेश्वर दत्त के साथ संदीप सिंह भी बीजेपी में शामिल होंगे। उनके साथ ही शिरोमणि अकाली दल के विधायक बलकौर सिंह भी भाजपा की सदस्‍यता लेंगे। इसकी पुष्टि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने की।

गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे संदीप सिंह और बलकौर सिंह भाजपा में शामिल होंगे। उनके साथ ही मशहूर पहलवान योगेश्वर दत्त भी बीजेपी की सदस्यता लेंगे। माना जा रहा है कि भाजपा संदीप को सिरसा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। सिंह का नाम हॉकी की दुनिया में बड़े शान और सम्‍मान से लिया जाता है। उन्‍हें काफी समय तक देश के लिए हॉकी खेली और भारत को कई मैचों जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। संदीप को उनके शानदार खेल के लिए 2010 में अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था। वह 2009 में भारत की हॉकी टीम के कप्तान बनाए गए थे।

कुछ ऐसा है संदीप सिंह का सफर

पूर्व भारतीय कप्तान संदीप सिंह को उनके शानदार फ्लिक के लिए फिल्कर सिंह के नाम से जाता है। वह फिलहाल हरियाणा पुलिस में डीएसपी रैंक के अधिकारी हैं। संदीप सिंह पंजाब, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में बेहद लोकप्रिय हैं। उनके जीवन पर 2018 में सूरमा नाम की एक फिल्म भी बन चुकी है। सूरमा फिल्म में दलजीत दोझांस ने उनकी भूमिका निभाई थी। दलजीत के अलावा तपसी पन्नू और अंगद बेदी ने भी फिल्म में काम किया था।

राजनीती के लिए पुलिस से इस्तीफा दे रहे हैं योगेश्वर

बीते दिन योगेश्वर दत्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला से मिले थे। आज शाम तक योगेश्वर दत्त के औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल होने की संभावना है। बता दें कि योगेश्वर दत्त हरियाणा विधानसभा चुनाव बरोदा से चुनाव लड़ेंगे। वहीँ संदीप सिंह सिरसा से चुनाव लड़ सकते हैं। हरियाणा में सत्तारुढ़ बीजेपी ने इस बार राज्य की 90 में से 75 सीटें जीतने का लक्ष्य सामने रखा है। ऐसे में तीनो मशहूर खिलाड़ी, बबीता फोगाट, योगेश्वर दत्त और संदीप सिंह के बीजेपी में होने से पार्टी को बड़ा सियासी फायदा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button