पूर्व बाहुबली सांसद उमाकांत यादव की इतने करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क

अपराध से अर्जित संपत्ति को प्रशासन ने कराई मुनादी

आजमगढ़:  जनपद आजमगढ़ के रहने वाले पूर्व सांसद बाहुबली उमाकांत यादव की अपराध से अर्जित एक करोड़ से अधिक की संपत्ति जिला प्रशासन ने आज कुर्क कर ली। जिले के डीएम विशाल भारद्वाज ने 10 दिन पूर्व इस संपत्ति को कुर्क करने का निर्देश दिया था। जिले के दीदारगंज थाने में पंजीकृत यूपी गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम1986 से सम्बन्धित अभियुक्त उमाकान्त यादव दीदारगंज थाना क्षेत्र के सरांवा गांव के निवासी हैं। गैंगस्टर में नामजद अभियुक्त उमाकांत यादव पर अपराध से धन अर्जित कर संपत्ति बनाने का आरोप है, जिसमें अपराध से अर्जित 14 से अधिक भूखंड संपत्तियों को चिन्हित किया गया था। उमाकांत यादव जो फूलपुर पवई से सपा के वर्तमान विधायक रमाकांत यादव के भाई हैं।

इतने करोड़ की संपति कुर्क

आजमगढ़ के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने 9 मई को धारा-14 (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 1 करोड़ 1 लाख, 81 हजार 500 की संपत्ति कुर्क किये जाने का आदेश संबंधित कई थाना प्रभारी को निर्देशित किया था। इसी क्रम में आज तहसीलदार फूलपुर व सरायमीर तथा फूलपुर, दीदारगंज, सरायमीर थाने के प्रभारी इन संपत्तियों को कुर्क करने में लगे थे। इन संपत्तियों में अधिकतर संपत्तियां फूलपुर क्षेत्र में हैं। पुलिस ने कुल सम्पत्ति 1,01,81,500 को कुर्की कर प्रशासन को सुपुर्द किया, वहीं प्रशासन की टीम ने मुनादी कर कुर्क संपत्तियों पर बोर्ड लगाये। जहां जिला प्रशासन का मजबूत डंडा बाहुबली नेता पर चला।

Related Articles

Back to top button