एटा : मामूली विवाद में भाई-बहन को मारी गोली, तीन गिरफ्तार

एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात ट्रक हटाने को लेकर हुए मामूली विवाद में दबंगों ने भाई-बहन को गोली मार दी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

अलीगंज के डाक बंगला के पास का ट्रक को हटाने के चलते कहासुनी पर दबंगों ने रमाकांत और उसकी बहन सोनी को गोली मार दी। दोनों भाई-बहन गंभीर रुप से घायल हो गये।

प्राथमिक उपचार के बाद सोनी की हालत गंभीर देख हायर सेंटर सैफई रेफर कर दिया। जबकि रमाकांत को आगरा रेफर किया गया है।

इस मामले में पुलिस ने शिवकांत उर्फ बंटू, धर्मेंद्र शर्मा, महेश चंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। तहरीर के आधार पर इन तीनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द/दीपक
Submitted By: Edited By: Deepak Varun Published By: Deepak Yadav at Sep 30 2020 12:54PM

Related Articles

Back to top button