देशभर में शोक की लहर, आशा भोसले के निधन पर नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने जताया दुख

नरेंद्र मोदी, देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि संगीत जगत को बताया अपूरणीय क्षति, दशकों तक याद किया जाएगा योगदान देश ही नहीं, दुनियाभर के संगीत प्रेमियों में शोक की लहर

Entertainment: आशा भोसले के निधन की खबर सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। संगीत जगत ही नहीं, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी गहरा दुख देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

 

उनकी आवाज़ में हमेशा एक बेमिसाल चमक रही – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक जताते हुए लिखा कि आशा भोसले भारत की सबसे बहुमुखी और मशहूर आवाज़ों में से एक थीं। उन्होंने कहा कि दशकों तक चली उनकी संगीत यात्रा ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में करोड़ों लोगों के दिलों को छुआ। पीएम मोदी ने अपनी पुरानी मुलाकातों को याद करते हुए कहा कि उनकी आवाज़ में एक अलग ही चमक थी, जो हर तरह के गीत में महसूस होती थी। उन्होंने परिवार और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

 

Entertainment: संगीत का दूसरा तारा भी आज लुप्त हुआ – फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि मंगेशकर परिवार ने भारतीय संगीत को जो दिया है, वह अमूल्य है। लता मंगेशकर के बाद अब आशा भोसले के रूप में संगीत का दूसरा बड़ा सितारा भी खो गया। फडणवीस ने उनके लंबे करियर का जिक्र करते हुए कहा कि 92 साल की उम्र तक उन्होंने संगीत की सेवा की और हर तरह के संगीत शास्त्रीय से लेकर पॉप और रॉक तक में अपनी पहचान बनाई।

 

आशा जी का योगदान पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा – गडकरी

Entertainment: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आशा भोसले का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। गडकरी ने बताया कि उनके साथ उनके पारिवारिक संबंध भी रहे हैं और उन्होंने अपने करियर में ‘नया दौर’, ‘तीसरी मंज़िल’, ‘हरे रामा हरे कृष्णा’, ‘उमराव जान’, ‘इजाज़त’ और ‘रंगीला’ जैसी फिल्मों के गीतों को अपनी आवाज़ से अमर बना दिया। उन्होंने कहा कि आशा जी का संगीत और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: 8 दशक, 12,000 गाने और 20 भाषाएं, आशा भोसले की आवाज़ का बेमिसाल सफर

Related Articles

Back to top button