Asha Bhosle की संपत्ति का खुलासा, गायकी से लेकर ‘Asha’s’ तक करोड़ों की विरासत
आशा भोंसले ने संगीत से बनाई करोड़ों की संपत्ति गायकी के साथ ‘Asha’s’ रेस्टोरेंट से खड़ा किया ग्लोबल ब्रांड मुंबई-पुणे की प्रॉपर्टी और वर्ल्ड टूर से बढ़ी दौलत

Asha Bhosle: सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन संगीत जगत के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। सीने में संक्रमण और कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनके बेटे आनंद भोंसले ने उनके निधन की पुष्टि की। दादा साहेब फाल्के और पद्म विभूषण जैसे सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित आशा ताई ने महज 10 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी और दशकों तक अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज किया।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशा भोंसले की कुल संपत्ति करीब ₹200 से ₹250 करोड़ के बीच आंकी गई है। उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया उनकी गायकी रही, जिसमें हजारों सुपरहिट गाने शामिल हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रिकॉर्डिंग करने वाली कलाकार के रूप में दर्ज आशा ताई ने अपनी मेहनत और टैलेंट से न सिर्फ शोहरत, बल्कि बेशुमार दौलत भी कमाई।
Asha’s: स्वाद के साथ बना ग्लोबल ब्रांड
संगीत के साथ-साथ आशा ताई को खाना बनाने का भी बेहद शौक था। इसी जुनून को उन्होंने बिजनेस में बदलते हुए ‘Asha’s’ नाम से एक इंटरनेशनल रेस्टोरेंट चेन की शुरुआत की। साल 2002 में दुबई से शुरू हुआ यह सफर आज यूएई, कुवैत, बहरीन और ब्रिटेन के बर्मिंघम व मैनचेस्टर जैसे शहरों तक फैल चुका है। यह ब्रांड दुनियाभर में भारतीय खाने की खास पहचान बन चुका है।
Asha Bhosle: मुंबई-पुणे में आलीशान ठिकाने
आशा ताई का लाइफस्टाइल जितना सादगी भरा था, उतना ही शानदार भी। उनके पास मुंबई और पुणे के पॉश इलाकों में करोड़ों की प्रॉपर्टी थी, जिनकी कुल कीमत करीब ₹80 से ₹100 करोड़ बताई जाती है। उनके घरों का इंटीरियर और उनकी लाइफस्टाइल उनकी बेहतरीन पसंद को दर्शाता था।
Asha Bhosle: लाइव कॉन्सर्ट्स से कायम रखा जलवा
उम्र के इस पड़ाव पर भी आशा ताई की ऊर्जा कम नहीं हुई थी। वह दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लाइव कॉन्सर्ट करती थीं। दुबई, अमेरिका, कनाडा और त्रिनिदाद जैसे देशों में उनके शोज हमेशा हाउसफुल रहते थे। इन कॉन्सर्ट्स से उन्हें मोटी फीस मिलती थी और उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ती रही।
यह भी पढ़ें: देशभर में शोक की लहर, आशा भोसले के निधन पर नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने जताया दुख



