देवी लक्ष्मी की इस भक्त के नाम है दुनिया की सबसे लम्बी टांगों का रिकॉर्ड !

लम्बाई इंसान के व्यक्तित्व को और निखार देती है। लेकिन अत्यधिक लम्बाई इंसान को दुनिया के लिए एक अजूबा बना देती है। जैसे रूस की एकेटेरियन लिसिना को उनकी लम्बाई ने गिनीज़ वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में जगह दिलाई है। 31 वर्षीय लिसिना की लम्बाई ने एक नहीं, बल्कि 2 रिकॉर्ड बनाए हैं।

https://www.instagram.com/p/B0OiWIcIMd8/?utm_source=ig_embed

बास्केटबॉल खिलाड़ी एकेटेरियन लिसिना के नाम दुनिया की सबसे लम्बी टांगों के लिए, और दुनिया की सबसे लम्बी प्रोफेशनल मॉडल के लिए रिकॉर्ड दर्ज है। 6 फ़ीट 9 इंच लम्बी लिसिना के बाएं पैर की लम्बाई 132.8 सेंटीमीटर(52.3 inches) है, जबकि उनके दाएं पैर की लम्बाई 132.2 सेंटीमीटर(52 inches) है। उनकी लम्बाई को लेकर वे कहती हैं कि उनकी यह लम्बाई अनुवांशिक है। उनके परिवार में उनके पिता विक्टर लीसिना 6’5″, भाई 6’6″ और माँ 6’1″ भी काफी लम्बे हैं। इसी के चलते लिसिना का बेटा भी कम उम्र में ही अपने हमउम्र बच्चों से काफी लम्बा है। लिसिना की टांगों को लेकर उनके पिता बताते हैं कि जन्म के समय भी लीसिना की टाँगे आम बच्चों से ज़्यादा लम्बी थी।

https://www.instagram.com/p/B0EKLahhGOb/

लिसिना के अनुसार, 16 साल की उम्र में ही लिसिना की लम्बाई 6’6″ थी। वे 15 साल की उम्र से ही प्रोफेशनली बास्केटबॉल खेल रही है। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते लिसिना ओलिंपिक मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं। 2008 के ओलिंपिक में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। 2014 तक रूस की बास्केटबॉल टीम का हिस्सा रहने के बाद लिसिना ने ‘वर्ल्डस टालेस्ट मॉडल्स’ के नाम से मॉडलिंग एजेंसी शुरू की। लिसिना बताती हैं कि लिसिना ने बास्केटबॉल से ब्रेक लेने के बाद अपने पुराने सपनो को पूरा किया।

गौरतलब है कि लिसिना के नाम रूस की सबसे लम्बी महिला, दुनिया की सबसे लम्बी महिला, सबसे लम्बी टाँगे होने के साथ साथ, सबसे बड़े पैर(महिला के) होने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। उनके पैर का नाप न. 13 है। वहीँ, धार्मिक मान्यता की बात करे तो लिसिना ने हाल ही में हिन्दू धर्म को अपनाया है। देवी लक्ष्मी की भक्ति शुरू करने के साथ ही लिसिना शाकाहारी जीवन को अपना चुकी हैं।

https://www.instagram.com/p/Bzlx1yKoahT/

Related Articles

Back to top button