‘एकल के राम’ कार्यक्रम का रविवार को आयोजन, कवि कुमार विश्वास करेंगे भगवान राम पर कविता पाठ

रविवार 3 जनवरी को दिल्ली में एकल भारत लोक शिक्षा परिषद द्वारा रविवार को ‘एकल के राम’ कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी औऱ योगगुरु बाबा रामदेव होंगे। इसका आयोजन रात शाम 6 से रात 9 बजे तक होगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोयल ने बताया कि कोरोना के मद्देनजर एकल के राम का सीधा प्रसारण डीडी भारती और संस्कार चैनल सहित देश के डिजीटल मीडिया पर लाइव किया जाएगा। एकल के राम कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास काव्य पाठ करेंगे। विश्वास यह बताएंगे कि आज के समय में भगवान की बात करना क्यों जरूरी है और कैसे हम उन्हें अपने जीवन उतार सकते हैं।

गोयल बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद एकल अभियान से लोगों को जोड़ना है। साथ ही ग्रामीण भारत के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी सांझा करना है। एकल भारत लोक शिक्षा परिषद्  देश भर में ग्रामीण क्षेत्रों में एक लाख से ज्यादा स्कूल चला रहा है। खासकर आदिवासी इलाकों में भी लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

Related Articles

Back to top button