अब ईडी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के यहां की छापेमारी, जानिए वजह

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। बता दे कि आज भी फर्टिलाइजर घोटाले में ईडी ने कई जगहों पर छापेमारी की है। इसमें अशोक गहलोत के करीबियों पर निशाना साधा जा रहा था। ऐसे में आप ईडी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के यहां छापेमारी कर दी है।

बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन की हालत का नाम फर्टिलाइजर घोटाला में आया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने 2007 से 2009 के बीच किसानों के लिए ली गई ओवर को प्राइवेट कंपनियों को दे दिया था। इस दौरान केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी और राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत थे।

बता दें म्यूरिएट ऑफ पोटाश (एमओपी) निर्यात के लिए प्रतिबंधित है। एमओपी को भारतीय पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) द्वारा आयात किया जाता है और किसानों को रियायती दरों पर वितरित किया जाता है। आरोप है कि 2007-2009 के बीच अग्रसेन गहलोत, (जो आईपीएल के लिए अधिकृत डीलर थे) ने रियायती दरों पर MoP खरीदा और किसानों को वितरित करने के बजाय उन्होंने इसे कुछ कंपनियों को बेच दिया। राजस्व खुफिया निदेशालय ने 2012-2013 में इसका खुलासा किया था।

Related Articles

Back to top button