भीषण गर्मी से 22 दिन में 17 लोग मरे, दिल्ली से लेकर दक्षिण तक हाहाकार

दिल्ली से लेकर भारत के तमाम राज्यों में गर्मी से लोग बेहाल हैं | दिल्ली में तापमान 45 डिग्री पहुंच गया है | मौसम विभाग ने अब दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया है | दिल्ली में इस हफ्ते के आखिर तक पारा 47 डिग्री पहुंचने का अनुमान है | राजस्थान के भी कई इलाको में रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है |राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के कारण आम जनजीवन प्रभावित है | चूरू में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सामान्य तापमान से चार डिग्री ज्यादा है | बीकानेर-श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46.8-46.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 45.5, कोटा में 45.3 और बाड़मेर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया |

देश के विभिन्न हिस्सों में लोग लू और भीषण गर्मी झेल रहे हैं | कई जगहों पर तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है | दक्षिण भारत के तेलंगाना के कई हिस्से एक महीने से लू की चपेट में हैं | तेलंगाना में लू और भीषण गर्मी से 22 दिन में 17 लोगों की मौत हो चुकी है | तेलंगाना के लोग भीषण गर्मी झेल रहे है | भारतीय मौसम विभाग ने तेलंगाना में अगले तीन दिनों तक तेज लू चलने की चेतावनी और लोगों को धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है |

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड और ओडिशा में लू का प्रकोप अगले दो-तीन दिन तक जारी रहेगा |

Related Articles

Back to top button