लगातार हो रही बारिश से यमुना व बेतवा नदी का बढ़ने लगा जलस्तर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में इन दिनों नदियों में बाढ़ का आना शुरू हो चुकी है, हमीरपुर मुख्यालय को दो नदियां यमुना और बेतवा 1 किलोमीटर के दायरे में हैं, बेतवा और यमुना दोनों नदियों का जल स्तर अभी 95 है जबकि 105 का जलस्तर जिले को खतरे के निशान पर रखा गया है, नदियों का जल स्तर बढ़ने से नदियों के किनारे बसे गांव को अलर्ट कर दिया गया है, बाढ़ राहत को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चौकियां बनाई गई है जिनके द्वारा 24 घंटे नदियों के जल स्तर की नाप कर जानकारी दी जाएगी, पिछले वर्षों तक आने वाली बाढ़ के अनुमान के अनुसार अभी शहर की बस्तियों को बाढ़ से कोई खतरा नहीं होने वाला है, फिलहाल प्रशासन नदियों के किनारे बारी और खेती करने वाले लोगों को अलर्ट कर नदियों के किनारे से हटने की चेतावनी दे चुका है।

Related Articles

Back to top button