द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी, पीएम समेत ये नेता रहेंगे मौजूद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम दिल्ली में राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से 11 अकबर रोड पहुंच कर शिष्टाचार भेंट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम दिल्ली में राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से 11 अकबर रोड पहुंच कर शिष्टाचार भेंट की द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नेड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी शासित राज्यों के अन्य मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. जानकारी के मुताबिक, वह 12 बजे संसद भवन में अपना नामांकन करेंगी.

द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. पीएम मोदी ने खुद एक ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके अलावा उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की. राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का देश भर में और समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है. जमीनी समस्याओं के प्रति उनकी समझ और भारत के विकास को लेकर उनकी दृष्टि उत्कृष्ट है.

यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन कर सकते हैं

राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मुर्मू 23 जून को दिल्ली पहुंचीं. इसी कड़ी में मुर्मू आज प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. वहीं विपक्ष की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन कर सकते हैं. बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा. वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है.

ये भी पढ़ें-द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के पीछे ये है बीजेपी की बड़ी वजह

ये भी पढ़ें-राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एकजुट करने में जुटे अखिलेश यादव, बुलाई बैठक

UP

Politics

 

Related Articles

Back to top button