द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के पीछे ये है बीजेपी की बड़ी वजह

एनडीए ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।

Draupadi Murmu presidential candidate :-   एनडीए ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।

एनडीए ने अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को अपना राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाया है. मंगलवार को बीजेपी दफतर में हुई भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सबने अपनी सहमति जाहिर की. उसके बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शाम को द्रौपदी मुर्मू के नाम की आधिकारिक  घोषणा कर दी.

कौन है द्रौपदी मुर्मू ?

आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को हुआ था. वे झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं. इसके साथ साथ द्रौपदी लंबे वक्त से भाजपा की सदस्य भी हैं. द्रौपदी मूलतः आदिवासी मूल की हैं.

ये भी पढ़ें :- राष्ट्रपति चुनावः 25 जून को नामांकन दाखिल कर सकती हैं द्रौपदी मुर्मू, 18 जुलाई को मतदान

कैसा रहा राजनीति में सफर :-

आदिवासी मूल से आने वाली द्रौपदी मुर्मू ने ग्राउंड जीरो से राजनीति में अपना काम शुरू किया था. पहली बार 1997 में द्रौपदी रायरंगपुर से नगर पंचायत पार्षद बनीं. तत्पश्चात 2 बार ओडिशा के रायरंगपुर से विधायक के रूप में जनता का प्रतिनिधित्व भी किया. इतना ही नहीं द्रौपदी भाजपा और बीजू जनता दल की गठबंधन सरकार में मंत्री का भी पदभार संभाला.

द्रौपदी मुर्मू के नाम कई रिकॉर्ड हैं:-

आदिवासी मूल की महिला होने के बावजूद द्रौपदी झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रहीं. द्रौपदी मुर्मू के नाम अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड भी है कि साल 2000 में गठन के बाद से पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाली एक नक्सली क्षेत्र झारखंड की पहली राज्यपाल भी हैं. इतना ही नहीं वह पहली ऐसी ओडिया नेता हैं, जिन्हें राज्यपाल बनाया गया. अब अगर द्रौपदी मुर्मू चुन राष्ट्रपति चुन ली जाती हैं तो वह भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति होने के साथ साथ पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी.

एनडीए ने क्यों बनाया द्रौपदी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार :-

ऐसा माना जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू को बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन का प्रत्याशी इसीलिए बनाया गया है क्योंकि बीजेपी दक्षिण के साथ साथ आदिवासी मूल के लोगों में भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती हैं.

Draupadi Murmu presidential candidate

जैसे की आप सबको पता है कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी मूल की हैं और साथ ही साथ वे दक्षिण की ऐसी नेता भी हैं जो अब जमीन से उठकर देश के शीर्ष पद राष्ट्रपति की दावेदार हैं. इसके साथ ही बीजेपी ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाकर एक तीर से दो निशाने साधने के मूड में हैं.

Related Articles

Back to top button