IPL में आज खेले जाएंगे डबल हेडर मैच, इतिहास की सबसे सफल टीमें होंगी आमने-सामने 

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में आज डबल हैडर मैच खेले जाने वाले हैं। पहले मुकाबले में आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमें आमने-सामने होंगी। सीजन का 49वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच खेला जाने वाला है। वहीं, 50वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (DC vs RCB) के बीच खेला जाएगा.

आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 50वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (DC vs RCB) के बीच खेला जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज एक बार फिर आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी और बारिश की कुछ बौछारों की उम्मीद भी है। हालांकि इस बारिश से मैच पूरी तरह प्रभावित होता नजर नहीं आ रहा है। हवा 16 Km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और तापमान 26 से 41 डिग्री सेलसियस तक रहने की संभावना है। दोनों टीमों के बीच ये मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button