जामिया की वीसी ने लिया छात्रों का पक्ष, पुलिस के खिलाफ FIR करने की बात कही

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है | वहीँ कल रात (सोमवार) को दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय में जमकर हंगामा हुआ | यहाँ छात्रों और पुलिस के बीच पत्थत्बाज़ी हुई | जहाँ एकतरफ छात्रों का कहना है की हम सिर्फ प्रदर्शन कर रहे हैं तो पुलिस हम पर लाठीचार्ज कर रही है | वहीँ प्रशासन ने इस बात को नकार दिया है | ऐसे में आज जामिया विश्वविद्यालय की VC नजमा अख्तर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने छात्रों का पक्ष लिया |

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अख्तर ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें | उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने जो कार्रवाई की है उससे काफी नुकसान हुआ है | अख्तर ने कहा कि पुलिस का बिना अनुमति विश्वविद्यालय में घुसना गलत है | अब पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी |

उन्होंने कहा कि जामिया सबसे शांत विश्वविद्यालयों में एक है | विश्वविद्यालय में बहुत सारी संपत्ति की क्षति हुई है | इस सब की भरपाई कैसे होगी? इससे भावनात्मक नुकसान भी हुआ है | साथ ही उन्होंने लोगो से अपील कर कहा कि अफवाह पर ध्यान न दें |

नजमा अख्तर ने कहा कि ‘एक अफवाह है कि दो छात्रों की मृत्यु हो गई, हम इस बात से पूरी तरह इनकार करते हैं, हमारे किसी भी छात्र की मृत्यु नहीं हुई | लगभग 200 लोग घायल हुए जिनमें से कई हमारे छात्र थे |’

Related Articles

Back to top button