डोनाल्ड ट्रंप को पीड़ित महिला को देने होंगे 41 करोड़ रुपए

वाशिंगटन–अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यौन शोषण का जिम्मेदार ठहराया गया है।मैनहैटन कोर्ट ने ट्रंप को यौन दुर्व्यवहार और मानहानि केस में दोषी इस पर कोर्ट ने ट्रंप पर 41 करोड रुपए का जुर्माना लगा दिया है। डोनाल्ट ट्रम्प ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया था। उन्होंने कहा कि, वे कैरोल को नहीं जानते और उनसे स्टोर में कभी नहीं मिले थे। उन्होंने कहा था कि कैरोल अपनी किताब को बेचने के लिए झूठी कहानी बना रही हैं।वहीं मामले पर 9 मेंबर्स की जूरी ने ट्रम्प को कैरोल का यौन शोषण और मानहानि करने के लिए जिम्मेदार माना। जबकि, जूरी ने ट्रम्प पर लगे रेप के आरोप को खारिज कर दिया है।दरअसल लीड्स उक्त मैगजीन राइटर ई जीन कैरोल की ओर से ट्रंप के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में दर्ज कराए गए मुकदमे की सुनवाई के दौरान यह गवाही दी थी।

Related Articles

Back to top button