क्या आप जानते हैं एक ऐसे देश के बारे में जहां नही है कोई भी बेरोजगार….

अगर हम इसे धरती का स्वर्ग कहें तो ये गलत नहीं होगा।

आज के समय में जिंदगी बसर करना कितना कष्टकारी हो गया है ये तो आप सभी जानते ही हैं। अगर आपने इस धरती पर जन्म लिया है तो जीवन यापन करने के लिए एक घर और नौकरी जीवन की मूल भूत जरूरतें हैं। इनके बिना आपका जीवन व्यर्थ है। मगर बढ़ती जनसंख्या में ये भी किसी चुनौती से कम नहीं है। आज के समय में न जाने कितने लोग भूख से तो कहीं कर्ज तले अपनी जान गवाने पर मजबूर है। सरकार चाहे जितने भी दावे कर ले मगर सच्चाई यही है कि इंसान जीवन जी नही बल्कि काट रहा है।

हमें आए दिन ऐसी खबरें सुनने को मिलती हैं। अब बात करते हैं रोजगार यानी नौकरी की। सत्ता में आने से पहले सभी पार्टी यह दम भरती हैं कि उनके आते ही बेरोजगारी खत्म हो जाएगी मगर हकीकत में होता क्या है यह हम सब जानते हैं।

मगर क्या आप जानते हैं कि इस धरती पर एक देश ऐसा भी है जहां बेरोजगारी बिलकुल भी नहीं है। जी हां आपको इस बात पर यकीन नही हो रहा होगा मगर ये सच है।

मुस्लिम देशों में एक देश है ओमान। यहां कोई भी बेरोजगार नही है। यहां की सरकार का यह नियम है कि जैसे ही यहां का युवक 18 साल का होता है सरकार उसे रहने के लिए एक प्लाट देती। यदि किसी व्यक्ति की आय 1000 डॉलर यानि भारतीय मुद्रा में 75000 से कम है तो सरकार उसे रहने के लिए घर भी देती है। यही कारण है कि ओमान में अलग अलग देशों से लोग बसने आते हैं। यहां पर दवाएं और शिक्षा बिल्कुल मुफ्त है। और एक जीवन के लिए क्या चाहिए। अगर हम इसे धरती का स्वर्ग कहें तो ये गलत नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button