लखनऊ में VVIP गेस्ट हाउस की दीवार पर दो बड़े घोटालों के आरोपियों के साथ CM योगी के चस्पा किए गए विवादित पोस्टर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वीवीआइपी गेस्ट हाउस की दीवार पर विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई वीवीआईपी की फोटो लगी हुई है। यह पोस्टर किसने लगाए हैं अभी तक किसी का नाम नहीं सामने आया है। हालांकि पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद तत्काल यह पोस्टर हटा भी दिए गए हैं।

बता दें कि 69000 सहायक शिक्षक भर्ती और पशुधन विभाग में टेंडर घोटाले को लेकर यह पोस्टर लगाए गए। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर वायरल भी हो रहा है। हालांकि इन 10 विवादित पोस्टर ओं में पोस्टर लगाने वाले का नाम नहीं लिखा हुआ है। विवादित पोस्टर में 2 घोटालों का जिक्र किया गया है पशुपालन विभाग में हुए टेंडर घोटाले का और दूसरी तरफ 69000 सहायक शिक्षा भर्ती में हुए घोटाले का। इस पोस्टर में आरोपियों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो भी लगाई हुई है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पशुधन विभाग के कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव और राज्य मंत्री के कार्यालय में तैनात एक अधिकारी की मिलीभगत से करोड़ों का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। इस मामले में लखनऊ पुलिस ने 11 आरोपियों में से 7 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। एफआईआर में नामजद बाकी फरार आरोपियों की इस समय तलाश की जा रही है। लेकिन इससे पहले सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधने की कोशिश की गई है। यह कोशिश पोस्टर लगाकर की गई है।

Related Articles

Back to top button