कर्नाटक पहुंचे दिग्विजय सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में, दिग्विजय सिंह ने की भूख हड़ताल की घोषणा

मध्य प्रदेश की राजनीति में सियासी उठापटक अब भी जारी है। आज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को कर्नाटक पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बागी विधायकों से मिलने पहुंचे दिग्विजय रिजॉर्ट के सामने ही धरने पर बैठ गए थे, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि “कर्नाटक पुलिस हमें स्थानीय DCP ऑफ़िस लायी है। हमारी माँग है कि BJP की क़ैद में रह रहे हमारे विधायकों से हमें मिलने दिया जाए। जब तक हमारी मुलाक़ात अपने विधायकों से नहीं होगी, मैं अनशन की घोषणा करता हूँ। हमारे देश में लोकतंत्र है, डिक्टेटरशिप नहीं।”

बता दें कि इससे पहले वाले ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा था कि “बेंगलुरु पुलिस का कहना है कि हमारे जो विधायक यहाँ हैं, उनकी privacy के चलते हम उनसे नहीं मिल सकते हैं। निगरानी के लिए पुलिस 24 घंटे उनपर नज़र रखे है। प्राइवेसी की रक्षा का ये ग़ज़ब उदाहरण है!
हर संवैधानिक अधिकार, हर संवैधानिक व्यवस्था की स्वार्थी व्याख्या BJP से सीखें।”

Related Articles

Back to top button